Kosi Live-कोशी लाइव बिहार सरकार ने मधेपुरा,पूर्णिया,मधुबनी भोजपुर,मुंगेर,बेतिया और सारण जिलों की सड़को की सूरत संवारने के लिए 91.52 करोड़ राशि की मंजूरी दी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 19, 2018

बिहार सरकार ने मधेपुरा,पूर्णिया,मधुबनी भोजपुर,मुंगेर,बेतिया और सारण जिलों की सड़को की सूरत संवारने के लिए 91.52 करोड़ राशि की मंजूरी दी

कोशी लाइव:@इक़बाल राजा।


 बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बिहार के सात जिलों की सड़को के उद्धार के लिए करीब 91.52 करोड़ रुपए की दी है जिससे की कुल 52 किमी सड़को की हालत बदलेगी उनमें मधेपुरा,पूर्णिया,मधुबनी भोजपुर,मुंगेर,बेतिया और सारण शामिल है। इसके अंतर्गत पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया शहर में 33.70 करोड़ की लागत से सड़को की हालत सुधारी जायेगी। बेतिया जिले के बानू छापर डिपो से छावनी चौक पथ के लिए 9.73 करोड़ मंजूर किए गए है। बेतिया के ही तीन सड़को का जिनमे लालटेन चौक से हरिवटिका चौक, मोहर्रम चौक से बीएसएनएल कार्यालय और डीएम चौक से स्टेशन चौक की सड़क का 9.1 करोड़ और बेतिया गोविंदपुर पथ का 14.96 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। मुंगेर जिले के प्राचीन घाट के आस पास 16.58 करोड़ की लागत से सड़को का निर्माण किया जाएगा। मुंगेर के उत्तरी किलाघाट गेट से लॉ कॉलेज,आईटीसी पार्क पूरब सराय होते हुए बरियारपुर लिंक पथ के लिए 5.94 करोड़ तथा कोतवाली चौक से शास्त्री चौक भाया मंगल बाज़ार होते हुए सुभाष चौक,नया गांव,आईटीसी मजदूर गेट, काला पत्थर चौक तक रोड के लिए 10.94 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
मधेपुरा, पूर्णिया, भोजपुर और मधुबनी की सड़को का होगा निर्माण

मधेपुरा स्थित एनएच 107 के बाएं तरफ मिट्टी कार्य,पीसीसी वर्क,हार्ड शोल्डरिंग का कार्य 13.49 करोड़ की लागत से किया जाएगा । पूर्णिया के गुलाब बाग हसंदा पट्टो (पीरबाबा स्थान) से इंडियन पब्लिक स्कूल होते हुए एनएच 57 के लिए 7.50 करोड़, सारण जिले में चेनवा चैनपुर पथ के लिए 13.62 करोड़ की मंजूरी दी गई है। भोजपुर जिले के कोइलवर गांव से नेशनल हाइवे 30 तक के लिए 2.23 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। मधुबनी जिले के खाजोली बासोपट्टी हिरनी पथ के लिए 2.35 करोड़ रुपए साथ ही मधुबनी के भेजा बाज़ार पथ के लिए 1.91 करोड़ मंजूर किए गए है।