Kosi Live-कोशी लाइव भागलपुर: पत्नी और भतीजे के अवैध संबंध से खफा चाचा ने भतीजे को दी खौफनाक मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 24, 2018

भागलपुर: पत्नी और भतीजे के अवैध संबंध से खफा चाचा ने भतीजे को दी खौफनाक मौत

कोशी लाइव:AKKY

भागलपुर के नाथनगर में मारवाड़ी कॉलेज से बीएससी पास आउट युवक की हत्या उसके सगे चाचा और चाची ने लोहे की खंती से पीट-पीटकर कर दी। वारदात नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर बैरिया पंचायत के बैरिया दियारा गांव में सोमवार की सुबह घटी। बताया जाता है कि युवक शिवनंदन कुमार(24वर्ष) का चाची से अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या की गई है।
नाथनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल लोहे की खंती और मृतक शिवनंदन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला किरण देवी को भी हिरासत में लिया है। 
घटना पर नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृश्या इस हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है और कुछ भी नही है।