कोशी लाइव:अक्की
पटना: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मधेपुरा सांसद पप्पू यादव का हल्लाबोल कार्यक्रम जारी है. पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने रविवार को कारगिल चौक से जेपी गोलंबर तक अर्थी जुलूस निकाला. साथ ही जेडीयू-बीजेपी के 30 मंत्रियों का पुतला दहन किया.
पप्पू यादव ने कारगिल चौक से रामगुलाम चौक तक अर्थी जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई बीजेपी और जेडीयू मंत्रियों का अर्थी लेकर 'राम नाम सत्य' का नारा लगा रहे थे. हालांकि, पुलिस ने इस जुलूस को रामगुलाम चौक पर ही रोक दिया. इसके बाद जेडीयू-बीजेपी के 30 मंत्रियों का पुतला दहन किया गया. इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 27 दिसंबर को लोकसभा ठप्प करने, 29 को भूख हड़ताल करने और आठ जनवरी को बिहार बंद करने का आह्वान किया.
मीडिया को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध का सबसे बड़ा कारण है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. वह नहीं चाहते कि अपराधियों से साठगांठ छूटे. इन दिनों सीट शेयरिंग में ज्यादातर अपराधी को ही टिकट देने की बात चल रही है.
सिस्टम पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या में सरकार शूट एंड साइट का ऑर्डर क्यों नहीं दे रही है. बिहार में पिछले आठ दिनों में आठ हत्याएं हो चुकी है. सरकार अभी तक एसआईटी का बहाना कर मामले को दबाने में लगा है.
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार हल्ला बोल कार्यक्रम चलता रहेगा, क्योंकि यह सरकार अपराधियों के साथ मिल चुकी है. उसके साथ सांठगांठ कर सिस्टम चलाना चाह रही है. लेकिन पप्पू यादव यह कभी होने नहीं देगा और लगातार आंदोलन जारी रहेगा.