कोशी लाइव:सिंहेश्वर [दीपक कुमार सिंह]:--
मधेपुरा
प्रखंड कार्यालय सिंहेश्वर के परिसर में आदरणीय नेता श्री लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव और उनके पुरे परिवार को केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार के इशारे पर सीबीआई के द्वारा झूठे केस में फसाने के आरोप में युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार बमबम के द्वारा की गई।इस धरना को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेतागण भी शामिल हुए। राजद के पूर्व विधायक अमित भारती जी द्वारा कहा गया कि युवा राजद साथी अगर अपनी ताकत हमारे तेजस्वी और उनके परिवार को नहीं देंगे तो हमारी वर्तमान सरकार बिहार वासियों को लूटने पर तुली हुई है।हमारी वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है।जिसे रोकने का कार्य आज के नवयुवकों द्वारा ही किया जा सकता है।
मौके पर प्रदेश महासचिव रघुवंश मनी जी,नंदलाल यादव,सुरेश दास,गोपाल साह,कैलाश भगत,रमेश साह और अन्य युवा राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी नितीश कुमार यादव,सचिव विजय यादव, महासचिव आनेन खाँ, राहुल कुमार,कोषाध्यक्ष संतोष यादव,कार्यकारिणी सदस्य सुदेश मुखिया,निगराणी समिति सुमित सुमन, बाबुल,कुणाल,अशोक, विक्की,इत्यादि मौजूद थे।