Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।राजीव हत्याकांड का राज उगलेगा विकास यादव। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 6, 2018

सहरसा।राजीव हत्याकांड का राज उगलेगा विकास यादव।

@स्टालिन_अमर_अक्की #_कोशी क्षेत्रिये समाचार

अक्की/सहरसा। शुक्रवार की रात टिकोलवा बहियार में हुई बदमाश राजीव की हत्या मामले में साथी बदमाश विकास यादव हत्या का राज उगलेगा। फिलहाल विकास यादव सहरसा के एक निजी क्लीनिक में गोली लगने से इलाजरत है।

[ये भी पढ़ें:-सहरसा।राजीव हत्याकांड में काजल यादव सहित 10 नामजद]

कनरिया ओपी पुलिस सूत्रों ने बताया के रविवार को विकास को होश आ गया था तथा डॉक्टर के सलाह के बाद ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं राजीव हत्याकांड में राजनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सत्तो यादव एवं उनके पुत्र काजल यादव सहित 10 लोगों को अभियुक्त बनाए जाने पर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वैसे जब विकास अपना बयान देगा तो पूरा मामला सामने आएगा कि राजीव की हत्या किन परिस्थितयों में हुई और इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं। विश्वस्त सूत्र बताते हैं राजीव और विकास के साथ दो अन्य भी साथ थे जो फरार हैं। फरार बदमाश कौन थे ये गुत्थी भी पुलिस को सुलझानी पड़ेगी। फिलहाल विकास का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।