Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 1, 2026

SAHARSA:पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सोनवर्षाराज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में Preventive Policing (निवारक पुलिसिंग) के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी दिवाकर यादव, पिता स्व. शशिकांत यादव और मनखुश कुमार, पिता जगरनाथ मोदी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 221/26, दिनांक 01 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।