Kosi Live-कोशी लाइव OMG 😭पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पिता की मौत, स्कूटी सवार दो युवकों ने गंवाई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 21, 2026

OMG 😭पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पिता की मौत, स्कूटी सवार दो युवकों ने गंवाई जान

 पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पिता की मौत, स्कूटी सवार दो युवकों ने गंवाई जान
पूर्णिया जिले के कसबा-टीकापुर सड़क मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। टीकापुर मोड़ के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे निर्माण कार्य के बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय मुकेश कुमार साह और 22 वर्षीय छोटू यादव के रूप में हुई है। सबसे दुखद बात यह है कि मुकेश अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां सुबह मातम पसर गया।

जन्मदिन समारोह के बाद निकले थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश कुमार साह कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के निवासी थे, जबकि छोटू यादव फूलवड़िया मोहल्ला वार्ड संख्या 10 के रहने वाले थे। गुरुवार को मुकेश के बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर घर में समारोह आयोजित किया गया था। जन्मदिन की खुशियां मनाने के बाद देर रात मुकेश और छोटू एक ही स्कूटी से टीकापुर गए थे।

वहां से कसबा लौटने के दौरान टीकापुर मोड़ के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगाए गए निर्माण कार्य के बोर्ड से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे दोनों युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों युवक काफी देर तक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। हादसे की सूचना भी तत्काल परिजनों तक नहीं पहुंच पाई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

घटना की जानकारी मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया गया।

जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

मुकेश के बेटे के जन्मदिन पर गुरुवार रात पूरा परिवार खुशियां मना रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह सड़क हादसे की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, छोटू यादव की मौत से फूलवड़िया मोहल्ले सहित वार्ड संख्या 10 और 18 में शोक की लहर है। दोनों युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Kosi Live की रिपोर्ट