Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:कमलपुर में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, राजेश कुमार पप्पू ने फीता काटकर किया उद्घाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 11, 2026

MADHEPURA:कमलपुर में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, राजेश कुमार पप्पू ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कमलपुर में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, राजेश कुमार पप्पू ने फीता काटकर किया उद्घाटन

घैलाढ़ (मधेपुरा) से पप्पू मेहता की रिपोर्ट।

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर पंचायत के कमलपुर गांव स्थित भोला दास ब्रह्मचारी समाधि स्थल के मैदान में मां दुर्गा क्रिकेट क्लब, कमलपुर के तत्वावधान में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन किसान सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता, समाजसेवी, किसान सलाहकार सह पत्रकार राजेश कुमार पप्पू ने फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला स्थानीय टीम और मंडल टोला कमलपुर की टीम के बीच खेला गया। उद्घाटनकर्ता राजेश कुमार पप्पू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने पहली गेंद पर बल्ला चलाकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राजेश कुमार पप्पू ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारत सहित दुनिया के कई देशों में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। इस खेल का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों में रणनीति बनाने, धैर्य रखने और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। इससे मानसिक अनुशासन भी मजबूत होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ खेलने की अपील की।

राजेश कुमार पप्पू ने कहा कि आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। गांव-गांव में इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।

टूर्नामेंट को लेकर मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। दर्शक लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। पूरे मैदान में खेल को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

इस मौके पर शिक्षक कुमार गौरव, अंपायर विनीत कुमार, कमेंटेटर नवरंग कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।