Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया में हथियार के बल पर गोली मारने की धमकी, पुलिस ने एक मधेपुरा जिला का अपराधी समेत 3 आरोपियों को दबोचा; देसी राइफल बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 18, 2026

पूर्णिया में हथियार के बल पर गोली मारने की धमकी, पुलिस ने एक मधेपुरा जिला का अपराधी समेत 3 आरोपियों को दबोचा; देसी राइफल बरामद

पूर्णिया में गोली मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी 12 बोर की मस्कट राइफल बरामद

पूर्णिया: जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हथियार से गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी 12 बोर की राइफल (मस्कट) भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, बीते 16 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि शेखपुरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है और एक पक्ष की ओर से हथियार से गोली मारने की धमकी दी जा रही है।

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर धमदाहा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेखपुरा गांव में छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा वार्ड नंबर-5 निवासी मो. रब्बान (24), मो. अब्दुल रहीम तथा मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिराज निवासी मो. जफर के रूप में की है।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से देसी 12 बोर की मस्कट राइफल जब्त की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 287/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार को धमदाहा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी की जानकारी दी।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

इस कार्रवाई में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।