Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR: रेलवे स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक, RPF की महिला अफसर ने CPR देकर बचाई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 8, 2026

BIHAR: रेलवे स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक, RPF की महिला अफसर ने CPR देकर बचाई जान

कटिहार:
कटिहार रेलवे स्टेशन पर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली. मालदा से जोगबनी जा रही कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस में सफर कर रहे तेजस मंडल को कटिहार के पास अचानक हार्ट अटैक आ गया. ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर गश्त कर रही RPF की महिला सब इंस्पेक्टर सरिता अपनी टीम के साथ तुरंत बोगी में पहुंचीं. बिना देर किए उन्होंने यात्री को बोगी से प्लेटफॉर्म पर उतारा और CPR देना शुरू किया.

RPF की इस तत्परता से तेजस मंडल की सांसें लौट आईं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद वह अब खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं.

महिला SI सारिका ने बताया कि उन्हें CPR की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी गई थी, जिसकी बदौलत आज एक जान बच गई. इस घटना के बाद पूरे स्टेशन पर RPF की इस बहादुरी की चर्चा हो रही है.सारिका ने बताया कि गाड़ी जैसे ही स्टेशन पर रुकी तो लोगों ने बताया कि एक युवक को हार्ट अटैक आया है. इसके बाद स्टाफ की मदद से उन्हें ट्रेन से उतारा. फिर थोड़ी देर बाद CPR दिया. इसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल भेज दिया. 

उन्होंने बताया कि CPR के बाद युवक की सांस चलने लगी थीं लेकिन वह बेहोश हो गए थे, इसलिए उन्हें तुरंत ही अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि तेजस अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए जा रहे थे.