Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:घर में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 30, 2026

SUPAUL:घर में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

घर में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

सुपौल। लक्ष्मीनियां पंचायत के महादेवपट्टी वार्ड नंबर-3 में बुधवार को घर में काम करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी वार्ड नंबर-9 निवासी चंदन शर्मा, पिता बबलू शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चंदन शर्मा महादेवपट्टी वार्ड नंबर-3 निवासी मो. आजाद के घर में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सज्जाद ने जांच के बाद चंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, दो माह की है बच्ची

बताया गया कि चंदन शर्मा की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसकी दो माह की एक बच्ची भी है। हादसे में चंदन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चंदन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दो माह की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।