Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त राजा हीरो अवैध कट्टा, कारतूस और 6.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 28, 2026

MADHEPURA:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त राजा हीरो अवैध कट्टा, कारतूस और 6.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

कुमारखंड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त राजा हीरो अवैध कट्टा, कारतूस और 6.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना पर छापेमारी, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट में केस दर्ज

मधेपुरा। कुमारखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व के कई कांडों में वांछित अभियुक्त राजा कुमार यादव उर्फ राजा हीरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 6.04 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा कुमार यादव उर्फ राजा हीरो, पिता आशीष यादव, निवासी रहटा, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।

हथियार और मादक पदार्थ बरामद

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 6.04 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में कुमारखंड थाना कांड संख्या 315/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में धारा 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट एवं 8(c)/21(a) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अग्रसारित किया गया।

पांच टीमों ने मिलकर की कार्रवाई

छापेमारी अभियान में कुमारखंड थाना पुलिस के साथ SWAT टीम और DIU टीम, मधेपुरा भी शामिल रही। पुलिस टीम में पु०अ०नि० मो. मोईन, पु०अ०नि० रविकांत रजक, थाना रिजर्व गार्ड, SWAT Team Madhepura और DIU Team Madhepura शामिल थे।

कई आपराधिक मामलों में रहा है नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजा कुमार यादव उर्फ राजा हीरो का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। उसके खिलाफ कुमारखंड थाना में वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 13 कांडों का आपराधिक इतिहास दर्ज है।

इन मामलों में लूट, डकैती की तैयारी, मारपीट, हत्या के प्रयास, पुलिस के कार्य में बाधा, रंगदारी/धमकी से जुड़े आरोप, चोरी, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से संबंधित धाराएं शामिल हैं। कई मामलों में पुलिस द्वारा आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 में उसके खिलाफ कुमारखंड थाना में कई मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2023 में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज रहे। वर्ष 2024 में भी हथियार और अन्य आपराधिक मामलों में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं वर्ष 2026 में कुमारखंड थाना कांड संख्या 72/26 और 286/26 में भी उसका नाम दर्ज है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई

मधेपुरा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुमारखंड थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से जुड़े अन्य मामलों और बरामद हथियार व मादक पदार्थ के स्रोत की भी जांच कर रही है।