Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 21, 2026

सहरसा में 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

महिषी में 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

सहरसा/महिषी। महिषी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 251.64 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को दिवा गश्ती और छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि बनगांव भारतमाला रोड से महिषी गांव की ओर सफेद रंग की कार से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद महिषी थाना पुलिस और तकनीकी टीम ने महिषी विश्वकर्मा चौक के पास वाहन जांच शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नन्दलाल पाण्डेय, पिता स्वर्गीय ठाकुर पाण्डेय, निवासी सिमरिया, थाना चकाई, जिला जमुई के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी लेने पर कार से 251.64 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और मारुति सुजुकी कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में महिषी थाना कांड संख्या 230/2026, दिनांक 20 सितंबर 2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में महिषी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।