Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 20, 2026

BIHAR:बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

शिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिपराही थाना क्षेत्र में एक ससुर पर अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बुधवार शाम एसडीपीओ अनुशील कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

FSL और DIU टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की जांच के दौरान घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम को भेजा गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

छापेमारी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पिपराही थाना पुलिस और SIT ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता में पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह भी मौजूद रहे।