Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:328 लीटर विदेशी शराब बरामद, लग्जरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 19, 2026

BIHAR:328 लीटर विदेशी शराब बरामद, लग्जरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर

किशनगंज में 328 लीटर विदेशी शराब बरामद, लग्जरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर

किशनगंज: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने जांच अभियान के दौरान एक लग्जरी कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि, जांच के दौरान चालक कार छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

लहरा चौक पर जांच के दौरान मिली शराब

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के संयुक्त नेतृत्व में किशनगंज शहर के लहरा चौक पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने संदिग्ध कार संख्या BR01HV4462 को रुकने का इशारा किया।

बताया गया कि चालक ने कार रोकने के बजाय वाहन को मौके पर ही छोड़ दिया और फरार हो गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार की तलाशी ली।

कार से बरामद हुआ 328 लीटर विदेशी शराब

तलाशी के दौरान कार के अंदर से कुल 328 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद विभाग ने शराब के साथ लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया। फरार चालक की पहचान के लिए वाहन के कागजात और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की जा रही है।

फरार तस्कर की पहचान में जुटा उत्पाद विभाग

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच अभियान को और तेज किया गया है।

वहीं, उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।