Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 देशी कट्टा और 37 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 29, 2026

सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 देशी कट्टा और 37 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 देशी कट्टा और 37 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा जिले के चिड़ैया थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो युवकों को 2 देशी कट्टा और 37 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 की रात चिड़ैया थाना क्षेत्र में अपर थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में रात्रि गश्ती और वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रैठी गांव में साजो चौधरी के घर के सामने पक्की सड़क पर दो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान बिरजु यादव, पिता सुकुमार यादव और अमरजीत कुमार, पिता शंभु यादव, दोनों निवासी हसुलिया, वार्ड नंबर-05, थाना कनरिया, जिला सहरसा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 2 लोडेड देशी कट्टा बरामद किए। हथियारों को अनलोड करने पर 2 जिंदा कारतूस मिले, जबकि विंडोलिया से 35 अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह कुल 37 जिंदा कारतूस पुलिस के हाथ लगे।

पूछताछ में दोनों आरोपी बरामद हथियार और कारतूस से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने हथियार, कारतूस और विंडोलिया को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को भी दी गई।

इस मामले में चिड़ैया थाना कांड संख्या 52/26, दिनांक 29 अगस्त 2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • 2 देशी कट्टा
  • 37 जिंदा कारतूस
  • 1 विंडोलिया

कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र चौधरी और चिड़ैया थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।