सुपौल। करजाईन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजुकी XL6 कार से लगभग 450 लीटर नेपाली शराब (करीब 1500 बोतल) बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन संख्या BR01PL-5052 से भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एएसआई प्रतिभा कुमारी पल्लवी के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में वाहन से करीब 450 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर थुमा वार्ड संख्या-8 निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी दीपक कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बरामद शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया है। इस संबंध में बिहार मद्य निषेध विभाग के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिहार पुलिस ने दोहराया है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं