Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:कोसी रेंज में दिख रहा बदलाव, 'नशामुक्त कोसी अभियान' से बढ़ी लोगों की उम्मीद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 8, 2026

SAHARSA:कोसी रेंज में दिख रहा बदलाव, 'नशामुक्त कोसी अभियान' से बढ़ी लोगों की उम्मीद

कोसी रेंज में दिख रहा बदलाव, 'नशामुक्त कोसी अभियान' से बढ़ी लोगों की उम्मीद

सहरसा/रिपोर्ट: सनातन कुमार

कोसी रेंज। लंबे समय बाद कोसी रेंज को ऐसे डीआईजी मिले हैं जिनकी कार्यशैली लगातार चर्चा में है। डीआईजी कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाया जा रहा "नशामुक्त कोसी अभियान" अब जमीनी स्तर पर असर दिखाता नजर आ रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब और नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रहा है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी अभियान की सफलता जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इसलिए नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे नशा और अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वहीं, थाना स्तर पर दलालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर सख्ती से लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। हालांकि लोगों का मानना है कि व्यवस्था में अभी और सुधार की जरूरत है, लेकिन यह संदेश साफ तौर पर गया है कि "काम करोगे तो रहोगे।"

नशे से प्रभावित परिवारों, माताओं, बहनों और आम नागरिकों ने डीआईजी कुमार आशीष के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया है। लोगों को उम्मीद है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, जिससे कोसी क्षेत्र को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने में सफलता मिलेगी।