घायल युवकों से मिलने पहुंचे मठाही व बालम गढ़िया पंचायत के मुखिया, जाना हालचाल
ब्यूरो रिपोर्ट: रामानंद कुमार, मधेपुरा
मधेपुरा: शहर के कॉमर्स कॉलेज चौक के पास हुए सड़क हादसे में मठाही पंचायत के वार्ड संख्या-03 निवासी राहुल कुमार, मनीष कुमार और राम कुमार घायल हो गए। तीनों युवकों का इलाज शहर के आयुष नर्सिंग होम में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मठाही पंचायत के मुखिया नवीन कुमार यादव तथा बालम गढ़िया पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार आयुष नर्सिंग होम पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा चिकित्सकों से इलाज की प्रगति की जानकारी ली।
मुखिया नवीन कुमार यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी संकट में पड़ता है तो वे उसके परिवार के साथ खड़े रहने को अपना दायित्व मानते हैं। उन्होंने कहा कि घायलों और उनके परिजनों से मिलकर यह जानना जरूरी था कि इलाज की व्यवस्था संतोषजनक है या नहीं। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
इस दौरान आयुष नर्सिंग होम के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और रिकवरी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुखिया नवीन कुमार यादव ने बताया कि हादसे के बाद से वे लगातार आयुष नर्सिंग होम के डॉ. मनीष तथा समाजसेवी रामानंद कुमार के संपर्क में हैं और घायलों के इलाज की जानकारी ले रहे हैं।
डॉ. मनीष ने बताया कि तीनों घायलों का समुचित उपचार किया जा रहा है और उनकी बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मुखिया नवीन कुमार यादव और बालम गढ़िया पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।