हेडलाइन:
मधेपुरा में शराबबंदी मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सबहेड:
ग्वालपाड़ा पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दबोचा, मद्य निषेध अधिनियम के मामले में थी तलाश
मधेपुरा: जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार रात ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाना पुलिस के सहयोग से उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के करौती गांव में छापेमारी की। इस दौरान मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान मो. रूबन निवासी करौती गांव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 27/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।