Kosi Live-कोशी लाइव CRIME:मधेपुरा में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 15, 2026

CRIME:मधेपुरा में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार

हेडलाइन:

 

मधेपुरा में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार

कुमारखंड (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार सुबह वह बहियार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक रास्ते में मिला और उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे सड़क किनारे स्थित अपने कामत के पीछे बांसबाड़ी में खींच ले गया। वहां उसे जमीन पर पटककर दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ श्रीनगर थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी छेड़छाड़ का लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है। उस समय गांव में पंचायत के माध्यम से मामला सुलझा दिया गया था, लेकिन आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

श्रीनगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।