हेडलाइन:
पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan चिराग पासवान ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah अमित शाह से मुलाकात कर बिहार के दो चर्चित मामलों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने दोनों मामलों में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
चिराग पासवान ने कहा कि इन मामलों की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वहीं, गुरुवार को ही चिराग पासवान ने Rajgir राजगीर के मलमास मेले में हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को अत्यंत निंदनीय, दुखद और हृदयविदारक बताया।
चिराग पासवान ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए लंबा इंतजार नहीं करना चाहिए और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।