Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:भोजपुरी गाने पर रील बनाने के लिए कमर से निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल हुआ तो घर पहुंच गई पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 31, 2026

BIHAR NEWS:भोजपुरी गाने पर रील बनाने के लिए कमर से निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल हुआ तो घर पहुंच गई पुलिस

Darbhanga Bihar News:बिहार में पिस्टल के साथ युवकों का रील बनाते बहुत वीडियो वायरल होते आपने बहुत देखा होगा। लेकिन दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ही पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर वायरल हो गई।महिला का पिस्टल चमकाते हुए डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। ये वीडियो दरभंगा पुलिस की जानकारी में भी आया।


इस बार महिला का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल

छानबीन शुरू हुई तो पुलिस को महिला का पता चल गया। वो घनश्यामपुर की लाखो देवी थी। वायरल वीडियो और उसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला लाखो देवी के घर पर छापा मारा। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस को लाखो देवी के पर्स से 2 जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी के दौरान एक बक्सा पुलिस को दिखा। लाखो देवी ने उस बक्स को किनारे में रख रखा था। पुलिस ने जब बक्सा खुलवाया तो उसमें से वही पिस्टल बरामद हुआ जिसे लेकर लाखो देवी ने वीडियो बनाया था।
बक्से में रखी थी पिस्टल, पर्स में रखी थी गोली

तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल के साथ 2 मैगजीन भी मिली। इसके बाद लाखो देवी के खिलाफ पूरे सबूत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी लाखो देवी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महिला की सिरसिया गांव के निवासी रामगुलाम यादव की पत्नी है। वो वायरल वीडियो किसी ने थाने के सरकारी मोबाइल फोन पर भी भेज दिया। इसी के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला के पास पर्स में जो कारतूस मिले हैं उस पर KF 7.65 छपा हुआ है।
महिला पर पहले से भी FIR दर्ज

इस संबंध में बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक महिला पिस्टल के साथ डांस करती दिखाई दे रही थी। वीडियो का सत्यापन विभिन्न चौकीदारों से कराया गया, जिसके बाद महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी राम गुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई। इसके बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सिरसिया स्थित महिला के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन, एक छोटे बैग में दो जिंदा कारतूस KF 7.65 अंकित जब्त किया गया। ये भी पता चला कि महिला के खिलाफ पहले से घनश्यामपुर थाना में 151/25 प्राथमिकी दर्ज है।