Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार हुईं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी, DM ऑफ‍िस में हंगामा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 13, 2026

BIHAR:बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार हुईं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी, DM ऑफ‍िस में हंगामा

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि 2009 के 420 धोखाधड़ी मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है.जबकि तेजप्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

इस मामले पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि ये षड़यंत्र कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी मैं दिल्ली में हूं, जल्द बिहार आउंगा. सरकारों को घेरने का काम करूंगा. बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे.

जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान जारी किया गया कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है. हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है.

वीणा मानवी के साथ मजबूती से खड़ा हूं

राष्ट्रीय जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे. बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से इस बार का उपचुनाव लड़ रहे हैं और इस तरह चुनावी राजनीति में अपनी शुरुआत की. यहां 13 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. वोटिंग 30 जुलाई को होगी और वोटों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी. बीजेपी के पास 1990 के दशक से बांकीपुर सीट है.