Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83.81 ग्राम स्मैक, 300 एमएल कोडीनयुक्त कफ सिरप और ₹5 हजार नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 21, 2026

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83.81 ग्राम स्मैक, 300 एमएल कोडीनयुक्त कफ सिरप और ₹5 हजार नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

हेडलाइन:
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83.81 ग्राम स्मैक, 300 एमएल कोडीनयुक्त कफ सिरप और ₹5 हजार नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: जिले में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान 83.81 ग्राम स्मैक, 300 एमएल कोडीनयुक्त कफ सिरप और 5,000 रुपये नकद बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. हजरत (पिता–मो. जाकिर), निवासी गम्हरिया वार्ड संख्या-12, थाना बैजनाथपुर, जिला सहरसा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, कोडीनयुक्त कफ सिरप और नकद राशि को जब्त कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नशा तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।