हेडलाइन:
अररिया में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार: XUV 300 से 198 लीटर विदेशी शराब और 336 बोतल बीयर बरामद, तस्कर गिरफ्तार
अररिया आरएस: उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात एक महिंद्रा XUV 300 कार से भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की। छापेमारी के दौरान टीम ने 198 लीटर विदेशी शराब और 336 बोतल बीयर जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते अररिया की ओर विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही सहायक अधीक्षक के निर्देश पर अवर निरीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम में सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, मुन्ना कुमार तथा मद्य निषेध सिपाही शामिल थे। टीम ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे अररिया-पटना फोरलेन पर हरियाबारा टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।
करीब 11:50 बजे अररिया की ओर से आ रही एक संदिग्ध महिंद्रा XUV 300 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन की डिक्की और पीछे की सीट के नीचे अलग-अलग ब्रांड की 96 बोतल विदेशी शराब और 336 बोतल बीयर छिपाकर रखी मिली।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बेचन कुमार के रूप में हुई है, जो रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा वार्ड संख्या 2 का निवासी है।
पूछताछ में बेचन कुमार ने बताया कि शराब की खेप बिहार से सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र से वाहन पर लोड की गई थी और इसे रानीगंज ले जाया जा रहा था।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले भी गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। दोनों मामलों में सदर मद्य निषेध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।