Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा SP हिमांशु को भावभीनी विदाई, माठा मोड़ पर पुलिसकर्मियों ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 22, 2026

सहरसा SP हिमांशु को भावभीनी विदाई, माठा मोड़ पर पुलिसकर्मियों ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मान

सहरसा एसपी हिमांशु को भावभीनी विदाई, माठा मोड़ पर पुलिसकर्मियों ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मान

सहरसा के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक हिमांशु को सोमवार को सलखुआ थाना क्षेत्र के माठा मोड़ पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भावभीनी विदाई दी। सहरसा से शेखपुरा स्थानांतरण के बाद जब उनका काफिला पटना के लिए रवाना हुआ, तब सिमरी बख्तियारपुर-मानसी स्टेट हाईवे-95 स्थित माठा मोड़ पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे।

पुलिस बल ने एसपी हिमांशु का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह का नेतृत्व सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने एसपी हिमांशु के कार्यकाल की जमकर सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता मिली। पुलिसकर्मियों ने उनके अनुशासन, कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आम लोगों के बीच पुलिस की बेहतर छवि बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए।

समारोह के दौरान अधिकारियों और जवानों ने एसपी हिमांशु से मुलाकात कर उनके मार्गदर्शन में बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सभी ने उन्हें शेखपुरा में नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसपी हिमांशु ने भी सभी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि टीम भावना और कर्तव्य के प्रति समर्पण से ही बेहतर पुलिसिंग संभव है।

इस अवसर पर एसआई फिरोज आलम, सुबालाल पासवान, दीपक कुमार राम, दिलीप चौधरी सहित सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।