Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:मधेपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, आमने-सामने की टक्कर में गई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 27, 2026

MADHEPURA NEWS:मधेपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, आमने-सामने की टक्कर में गई जान

मधेपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, आमने-सामने की टक्कर में गई जान
मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना चामगढ़ और गम्हरिया के बीच हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी निवासी रामकृष्ण कुमार उर्फ बिट्टू (25) के रूप में हुई है। वह चंदकिशोर यादव के पुत्र थे।
आमने-सामने की जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही अपाचे और स्प्लेंडर बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अपाचे सवार रामकृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरा बाइक सवार मौके से फरार
दुर्घटना के बाद रामकृष्ण कुमार को चामगढ़ चौक के पास एक दवा दुकान पर रखकर उनके साथ आए लोग फरार हो गए। वहीं, दूसरा बाइक सवार भी मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर नूरुल हक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया।
बताया जा रहा है कि रामकृष्ण कुमार पोखराम स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आए हुए थे। शनिवार शाम वह किसी काम से चामगढ़ चौक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फरार स्प्लेंडर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।