वह शादी, विवाह में फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी का काम करता था। पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना फलका थाना क्षेत्र के छोहार पंचायत के मोहजान गांव स्थित बभनी बहियार बुधवार की देर रात है। डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने कहा है कि पुलिस जल्द ही कांड का उद्भेदन कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज देगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतक मनीष के पिता अर्जुन मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बेटे का मोहजान गांव निवासी पप्पू पासवान की पत्नी सीता देवी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर आरोपी पक्ष लंबे समय से नाराज था। पप्पू पासवान ने कई बार कहा था कि बेटा को संभाल लो नहीं तो साफ कर देंगे। लेकिन महिला अक्सर उनके पुत्र को अलग-अलग बहानों से बुलाती थी। आशंका है कि इसी विवाद के कारण उनके पुत्र की हत्या आरोपितों ने कर दी है। उन्होंने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक मां का कहना है कि रात में मनीष घर में सो रहा था, तभी किसी का फोन आया और उसे बाहर बुलाया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिली। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी
खेत में लाश मिलने की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू सुनील कुमार शर्मा, फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में डीएसपी शर्मा ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। माता पिता ने भी इसी बात के संकेत दिए हैं। लेकिन, पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ लेगी।
फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मां व पिता के बयान और आरोपों के आधार पर पप्पू पासवान, उसकी पत्नी सीता देवी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।