Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:'थानाध्यक्ष की उंगली तोड़ी, कांस्टेबल को पटका',सरकारी काम में बाधा डालने पर पार्षद का बेटा गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2026

BIHAR:'थानाध्यक्ष की उंगली तोड़ी, कांस्टेबल को पटका',सरकारी काम में बाधा डालने पर पार्षद का बेटा गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ले में सोमवार देर रात पुलिस छापेमारी के दौरान हुए हंगामे ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में वार्ड संख्या-15 की पार्षद रुम्मी देवी के पुत्र अर्जुन मंडल तथा किशन राम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम का विरोध किया और बल प्रयोग करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। 

थानाध्यक्ष के हाथों की उंगली टूटी
घटना में थानाध्यक्ष के हाथों की उंगली टूट गई, कांस्टेबल कुंदन कुमार को आरोपियों ने जमीन पर पटक कर मारा पीटा इस दौरान कई और पुलिसकर्मी घायल हो गए। गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 
इधर, वार्ड पार्षद रुम्मी देवी और परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि देर रात पुलिस बिना उचित कारण घर में घुसी, गेट तोड़कर जबरन दोनों युवकों को उठा ले गई और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। 

पुलिस पर मनमानी का आरोप

उनका कहना है कि गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया कानून के अनुरूप नहीं अपनाई गई तथा अनावश्यक बल प्रयोग किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। 

एक ओर पुलिस अपनी कार्रवाई को विधिसम्मत बता रही है, तो दूसरी ओर परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। घटना के संबंध में नगर निगम वार्ड 15 के पार्षद रूम्मी देवी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी की दर्ज की गई है। 

आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें

अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि अर्जुन मंडल एवं किशन राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अर्जुन मंडल तथा उसकी पत्नी, माता रूम्मी देवी, भाई सुमन मंडल सोहन मंडल एवं किशन राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गय। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के आरोपों की सच्चाई जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। 

प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं देर शाम नगर निगम के मेयर अरुण राय तथा डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान सदर अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल-चाल लिया तथा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।