Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, विधायक से मलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 8, 2026

BIHAR:बिहार में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, विधायक से मलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत

अरवल: अरवल में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार तीखे मोड़ से सीधे सोन नदी पर बनी नहर में जा गिरी. पानी में डूबने की वजह से 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर लिया गया.

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना डीएसपी आवास के पास की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

अरवल जिले के डीएसपी आवास के पास सोन नहर में सफारी गाड़ी और नियंत्रित होकर गिर गई. जिस पर सवार पटना जिले के अलग-अलग जगहों के चार लोगों की दर्दनाक मौत दम घुटने से हो गई. वहीं एक व्यक्ति को किसी तरह रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग पटना जिले के बिहटा थाना अंतर्गत अमहारा गांव के रहने वाले थे.

यह पांच लोग सफारी गाड़ी पर सवार होकर अरवल स्थानीय विधायक से मिलने के लिए पहुंचे थे. तभी अचानक उनका मिलने का कार्यक्रम रद्द हो गया. जिसकी वजह से सभी वापस घर लौटने लगे. तीखी टर्निग होने की वजह से उनकी सफारी गाड़ी सोन नहर के पानी में घुस गई, जिसमें चार लोगों के दम घुटने से मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल है, जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया