Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बाप रे बाप! न घर, न दुकान... चोर उठा ले गए 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर, बिहार की अनोखी चोरी से सब हैरान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 12, 2026

BIHAR:बाप रे बाप! न घर, न दुकान... चोर उठा ले गए 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर, बिहार की अनोखी चोरी से सब हैरान

बिहार के बक्सर जिले से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया है. आमतौर पर चोर घर, दुकान, गोदाम या वाहन चोरी करते हैं, लेकिन इस बार चोरों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो.

यहां डुमरांव नगर थाना क्षेत्र में स्थित 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही गायब कर दिया गया है. इतना ही नहीं, चोर टॉवर से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपकरण और जनरेटर सेट भी अपने साथ लेकर चले गए.

रिहायशी इलाके से हुई चोरी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टॉवर डुमरांव नगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित था और थाना भी वहां से ज्यादा दूर नहीं था. इसके बावजूद चोर कई दिनों तक टॉवर को खोलते रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर इतना बड़ा ढांचा चोरी कैसे हो गया और किसी को इसकी भनत तक किसी को नहीं लगी.

GTL कंपनी का था टॉवर

बता दें कि यह टॉवर GTL कंपनी का था और कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था. हाल ही में कंपनी के अधिकारी टॉवर की मरम्मत और जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें चौंकाने वाली बात पता चली. जहां पूरा टॉवर ही गायब था. चोरों ने कई दिनों तक चोरी का काम किया, लेकिन इलाके के किसी भी व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं हुई. जानकारी के अनुसार चोरों ने टॉवर को खोलकर उसके सारे पार्ट्स, केबल, एंटीना और जनरेटर सेट सब उठा ले गए. इतना बड़ा ढांचा चोरी होने के बावजूद किसी ने कुछ नहीं देखा, यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतने बड़े टॉवर को किस तरह चोरी किया गया. फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे बिहार की सबसे अनोखी चोरी की घटनाओं में से एक मान रहे हैं.