Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, ₹10 लाख और बुलेट की मांग; गला घोंटकर हत्या की कोशिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 30, 2026

BIHAR:पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, ₹10 लाख और बुलेट की मांग; गला घोंटकर हत्या की कोशिश

किशनगंज में पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, ₹10 लाख और बुलेट की मांग; गला घोंटकर हत्या की कोशिश
किशनगंज। जिले में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने टाउन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता नंदनी कुमारी (19) ने आवेदन में बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व किशनगंज निवासी प्रमोद साह से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पति का व्यवहार असामान्य हो गया। नंदनी का आरोप है कि उसका पति उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था और विरोध करने पर मारपीट कर प्रताड़ित करता था।
पीड़िता के अनुसार, पति द्वारा लगातार दहेज में 10 लाख रुपये और Royal Enfield Bullet मोटरसाइकिल की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। नंदनी का कहना है कि वह अपने माता-पिता को परेशानी से बचाने के लिए अब तक सब कुछ सहती रही।
विवाहिता ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उसका पति घर पहुंचा। खाना खाने के लिए कहने पर वह अचानक आक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद पति ने रस्सी से उसका गला कसकर जान से मारने की कोशिश की, जिससे उसके गले पर चोट के निशान पड़ गए।
पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसका भाई करण साह वहां पहुंच गया। उसके हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। इलाज से संबंधित दस्तावेज भी आवेदन के साथ पुलिस को सौंपे गए हैं।
इस मामले में टाउन थाना में आवेदन दिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।