Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस सील; महिला समेत 6 हिरासत में - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 24, 2026

सहरसा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस सील; महिला समेत 6 हिरासत में

 

सहरसा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस सील; महिला समेत 6 हिरासत में

सहरसा शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सुभाष चौक के पास शनिवार दोपहर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। काली मंदिर के पीछे स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया गया। मौके से भारी मात्रा में कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

पुलिस ने पूर्णिया निवासी मुख्य आरोपी मुन्नी खातून (40) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य महिला और 5 पुरुषों समेत कुल 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के बाद एफएसएल टीम को बुलाकर गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने एसटीएफ टीम को सूचना दी कि उसके रिश्तेदार को जबरन गेस्ट हाउस के अंदर रखा गया है। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गेस्ट हाउस का माहौल संदिग्ध लगा और देह व्यापार की आशंका हुई।

इसके बाद एसटीएफ ने तुरंत स्थानीय सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान और महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस को चारों ओर से घेरकर सघन छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान कमरों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। व्यस्ततम इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही एसडीएम श्रेयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार और आरओ अमन राज भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।