Kosi Live-कोशी लाइव ननिहाल में हुई दोस्ती बनी मुसीबत, युवती से रेप और वीडियो बनाकर 50 हजार की मांग; बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 22, 2026

ननिहाल में हुई दोस्ती बनी मुसीबत, युवती से रेप और वीडियो बनाकर 50 हजार की मांग; बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार

हेडलाइंस:
ननिहाल में हुई दोस्ती बनी मुसीबत, युवती से रेप और वीडियो बनाकर 50 हजार की मांग; बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद की एक हिंदू युवती के लिए बिहार स्थित ननिहाल में हुई दोस्ती बड़ी मुसीबत बन गई। युवती ने आरोप लगाया है कि मस्जिद में काजी का काम करने वाले एक युवक ने पहले उसका भरोसा जीता, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये की मांग की गई।

शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने बिहार में दबिश देकर मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

2019 में ननिहाल गई थी युवती

पुलिस के अनुसार, युवती वर्ष 2019 में अपने ननिहाल बिहार गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान कमर राजा से हुई, जो मुजफ्फरपुर जिले के सरियां गांव का निवासी है और गांव की मस्जिद में काजी का काम करता था।

आरोप है कि कमर राजा ने युवती का विश्वास जीतकर उसके साथ संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

मोबाइल से निकली वीडियो, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी लंबे समय तक युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। युवती काफी समय तक चुप रही।

जून 2026 में कमर राजा का मोबाइल उसके दो साथियों के हाथ लग गया। मोहम्मद शहनवाज और सादमान ने मोबाइल में मौजूद फोटो-वीडियो के आधार पर युवती को धमकाना शुरू कर दिया।

दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर सामग्री वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपये की मांग की।

वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची पुलिस के पास

जब युवती को पता चला कि उसकी निजी फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं, तब उसने 6 जून को महिला थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO Act, IT Act और जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

बिहार से तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला थाना सेंट्रल और अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार में दबिश दी। यहां से कमर राजा, मोहम्मद शहनवाज और सादमान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।