हेडलाइन:
मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से स्मैक जैसे नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 25.03 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, नगदी, मोबाइल फोन और डिजिटल तराजू बरामद किया गया है।
पुलिस को तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि परेरिया बगीचा निवासी मनीष कुमार स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मनीष कुमार (20) के पास से 1.67 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, एक मोबाइल फोन और 3300 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजपुर वार्ड संख्या-15 निवासी चंपा कुमारी (32) के घर छापेमारी की। वहां एक बक्से से 23.36 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, एक डिजिटल तराजू और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भर्राही थाना कांड संख्या 196/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरामद सामान
स्मैक जैसा पदार्थ : 25.03 ग्राम
नकद राशि : 3300 रुपये
टच स्क्रीन मोबाइल : 2
डिजिटल तराजू : 1
गिरफ्तार आरोपी
मनीष कुमार (20 वर्ष), पिता सुनील यादव, निवासी परेरिया वार्ड संख्या-10, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा।
चंपा कुमारी (32 वर्ष), पति सर्वेश कुमार, निवासी राजपुर वार्ड संख्या-15, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
कार्रवाई में भर्राही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, राजस्व पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीचरण मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक जोहन हांसदा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।