Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:1.440 किलो स्मैक, 2 चारपहिया वाहन, अंग्रेजी शराब, 10 ATM कार्ड समेत 4 तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 14, 2026

SUPAUL:1.440 किलो स्मैक, 2 चारपहिया वाहन, अंग्रेजी शराब, 10 ATM कार्ड समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

सुपौल पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार

1.440 किलो स्मैक, 2 चारपहिया वाहन, अंग्रेजी शराब, 10 ATM कार्ड समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

सुपौल: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जदिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.440 किलोग्राम स्मैक, दो चारपहिया वाहन, 750 एमएल अंग्रेजी शराब, 10 ATM कार्ड, एक पैन कार्ड, 2600 रुपए नकद एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

पुलिस को 13 मई 2026 को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर दो चारपहिया वाहनों से रानीगंज की ओर से जदिया की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी।

पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों को चिन्हित कर रोका और विधिसम्मत तलाशी शुरू की।

तलाशी में मिला भारी मात्रा में स्मैक

दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहनों से कुल 1.440 किलोग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन, 750 एमएल अंग्रेजी शराब, 10 ATM कार्ड, एक पैन कार्ड, 2600 रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  1. कुंदन कुमार (27 वर्ष), पिता- शिव कुमार मेहता, निवासी पिलुवाहा वार्ड संख्या-05, थाना जदिया, जिला सुपौल।
  2. सूचित कुमार (26 वर्ष), father- विजेंद्र मेहता, निवासी पिलुवाहा वार्ड संख्या-05, थाना जदिया, जिला सुपौल।
  3. संजय यादव (41 वर्ष), पिता- सुभाष यादव, निवासी पिलुवाहा वार्ड संख्या-04, थाना जदिया, जिला सुपौल।
  4. प्रदीप कुमार उर्फ जीतन, पिता- दिलीप मंडल, निवासी खरैत वार्ड संख्या-11, थाना सुपौल, जिला सुपौल।

नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इनके नेटवर्क, आपराधिक इतिहास तथा अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

इस मामले में जदिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज विभाष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. सदरुल हसन, जदिया थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन, पु.अ.नि. सोबरन कुमार, परि.पु.अ.नि. साक्षी कुमारी, स.अ.नि. प्रमोद कुमार मौआर सहित जदिया थाना के कई पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे।