Kosi Live-कोशी लाइव Supaul News: मद्य निषेध टीम की कार्रवाई, 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2026

Supaul News: मद्य निषेध टीम की कार्रवाई, 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Highlights
सुपौल में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, 59 बोतल नेपाली शराब जब्त।
बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 17.700 लीटर शराब बरामद।
कुनौली से निर्मली ले जाई जा रही थी शराब, बाइक भी जब्त।
Supaul News: डगमारा मद्य निषेध टीम की कार्रवाई, 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डगमारा मद्य निषेध टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है।
मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि सिकरहट्टा-मझारी बांध मार्ग के रास्ते शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया और सिकरहट्टा नया टोला के पास छापेमारी अभियान शुरू किया गया।
छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक पर रखे काले रंग के बैग और डिक्की से नेपाली शराब की 59 बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 17.700 लीटर बताई गई है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी राजकुमार यादव और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी शराब की खेप लेकर कुनौली से निर्मली की ओर जा रहे थे।
मद्य निषेध टीम ने मौके से शराब, बाइक और दोनों आरोपियों को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सुपौल न्यायालय भेजा जा रहा है।
इस छापेमारी अभियान में प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार, भेदी लाल साह और शिवशंकर साह सहित मद्य निषेध विभाग के कई कर्मी शामिल थे। पुलिस और मद्य निषेध विभाग का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।