Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में बड़ी वारदात टली, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 10, 2026

SAHARSA:सहरसा में बड़ी वारदात टली, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

सहरसा में बड़ी वारदात टली, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
नवहट्टा पुलिस की कार्रवाई, देशी पिस्टल और बाइक बरामद; एक आरोपी फरार
सहरसा जिले के नवहट्टा थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही विफल कर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। इस कार्रवाई की जानकारी सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने शनिवार शाम प्रेस वार्ता में दी।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ मोटरसाइकिल से बैरो की ओर से नवहट्टा आ रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नवहट्टा थाना पुलिस ने ग्राम पट्टी बड़गांव पुल के पास सशस्त्र बलों के साथ सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने लगे।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया। इस दौरान बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान टुनटुन शर्मा, निवासी बैरो थाना क्षेत्र, जिला सुपौल के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के