Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में PNG गैस सेवा का शुभारंभ, एक माह में सभी वार्डों तक पहुंचेगी सुविधा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2026

सहरसा में PNG गैस सेवा का शुभारंभ, एक माह में सभी वार्डों तक पहुंचेगी सुविधा

सहरसा में PNG गैस सेवा का शुभारंभ, एक माह में सभी वार्डों तक पहुंचेगी सुविधा
सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में रविवार को घरेलू PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीपेश कुमार ने किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि PNG गैस सेवा शुरू होने से लोगों की पारंपरिक रसोई गैस पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने बताया कि PNG गैस अपेक्षाकृत सस्ती, अधिक सुरक्षित, उच्च ईंधन क्षमता वाली और पर्यावरण के अनुकूल है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
फिलहाल नगर निगम क्षेत्र के आठ वार्डों में PNG गैस सेवा शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन और Indian Oil Corporation द्वारा मिशन मोड में कार्य करते हुए आगामी एक माह के भीतर शहर के सभी वार्डों में इस सेवा का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने शहरवासियों से PNG गैस सेवा के लिए जल्द निबंधन कराने की अपील भी की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित