Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मधेपुरा में एक ही पंचायत से 2 किशोरी प्रेमी संग हुई फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2026

MADHEPURA:इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मधेपुरा में एक ही पंचायत से 2 किशोरी प्रेमी संग हुई फरार

एक ही पंचायत से दो किशोरियां लापता, अलग-अलग युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
कुमारखंड (मधेपुरा): श्रीनगर थाना क्षेत्र की एक ही पंचायत से दो किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में अलग-अलग युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुट गई है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर किशोरी लापता
पहले मामले में परिजनों के अनुसार, किशोरी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर निवासी योगी साह के पुत्र प्रेम कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी और बाद में यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया।
परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिवार ने प्रेम कुमार पर शक जताया है।
दूसरे मामले में युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
दूसरी घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुरैनी वार्ड संख्या-6 निवासी विनोद मेहता का पुत्र विकास मेहता किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच मोबाइल और इंटरनेट मीडिया के जरिए लगातार बातचीत होती थी।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों मामलों में परिजनों ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और किशोरियों की बरामदगी के साथ आरोपित युवकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया