Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा में 60 लीटर देसी शराब के साथ पांच गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 12, 2026

MADHEPURA:मधेपुरा में 60 लीटर देसी शराब के साथ पांच गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

मधेपुरा में 60 लीटर देसी शराब के साथ पांच गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

मधेपुरा: पुलिस मुख्यालय पटना एवं कोशी क्षेत्र सहरसा के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत परमानंदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब, चोरी एवं लूट की तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 को परमानंदपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि मौकना गांव से करिया घाट की ओर तीन मोटरसाइकिलों पर अवैध देशी चुलाई शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधेपुरा के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी में मिली बड़ी सफलता
गठित टीम ने सावधानीपूर्वक सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी की, जिसमें 60 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई। जांच के दौरान तीनों मोटरसाइकिलों का सत्यापन किया गया तो पता चला कि सभी बाइक चोरी, छिनतई और लूट की थीं।
पुलिस के अनुसार इन वाहनों के माध्यम से शराब माफिया द्वारा सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी।
पांच आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
बेचन यादव, पिता- बलराम यादव, निवासी मोकना, थाना बिहरा, जिला सहरसा
सुंदर कुमार, पिता- देवो यादव, निवासी मोकना, थाना बिहरा, जिला सहरसा
रणधीर कुमार, पिता- रामदेव यादव, निवासी भतरंघा, थाना परमानंदपुर, जिला मधेपुरा
अजय कुमार पोद्दार, पिता-रामचंद पोद्दार, निवासी विशनपुरा, थाना परमानंदपुर, जिला मधेपुरा
भूषण कुमार, पिता- स्व. फुलेश्वर यादव, निवासी चिकनी फुलकाहा, थाना गम्हरिया, जिला मधेपुरा
कई सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से—
60 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब
पांच मोबाइल फोन
चोरी, छिनतई और लूट की तीन मोटरसाइकिल
बरामद किए हैं।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
इस संबंध में परमानंदपुर थाना कांड संख्या 05/2026 दिनांक 11.05.2026 दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा, पुअनि मनोज कुमार सिंह, पुअनि ज्योति सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।