Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, फतुहा से गिरफ्तारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2026

KHAGARIA:6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, फतुहा से गिरफ्तारी

6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, फतुहा से गिरफ्तारी
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पटना जिले के फतुहा इलाके से दबोचा है।
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि महेशखूंट थाना कांड संख्या 15/20 में वांछित आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। तकनीकी निगरानी और डीआईयू टीम के सहयोग से पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के फतुहा कॉलोनी हसनपुर निवासी लल्लू सिंह के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार कुंदन कुमार पर खगड़िया के अलावा पटना और भागलपुर जिलों में भी लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ परबत्ता, मोकामा, शाहपुर, पंडारक, शाहजहांपुर, गौरीचक, फतुहा, खुसरूपुर और महेशखूंट थानों में कई संगीन कांड दर्ज हैं।
एनएच-31 पर स्कॉर्पियो लूटकांड में था फरार
बताया जाता है कि 28 जनवरी 2020 को महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक एनएच-31 पर आधा दर्जन अपराधियों ने स्कॉर्पियो लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बेगूसराय निवासी हरेराम राय ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पीड़ित के अनुसार स्कॉर्पियो चालक मो. महबूब शाह नवगछिया से लौट रहे थे। देर रात काली चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोककर शीशा साफ कर रहे थे, तभी एक सफेद स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने चालक की आंख और मुंह गमछे से बांध दिया। इसके बाद अपराधी चालक को गाड़ी में बैठाकर रहीमपुर की ओर ले गए और खेत में हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया। बदमाश स्कॉर्पियो और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।
इस कार्रवाई में महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसटीएफ और डीआईयू की टीम शामिल रही।