Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बेटा हुआ लापता, दो दिनों से मोबाइल भी बंद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 20, 2026

BIHAR:पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बेटा हुआ लापता, दो दिनों से मोबाइल भी बंद

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के पुत्र तरुण कुमार नीरज सोमवार से लापता हैं। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।बताया गया कि तरुण कुमार नीरज 18 मई को दोपहर करीब 2:18 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बरारी स्थित आवास से निकले थे। उस समय उन्होंने व्हाइट-ब्लैक शर्ट एवं ट्राउजर पहन रखा था। गले में हेडफोन तथा कंधे पर साइड बैग था।

परिजनों ने लोगों से की अपील

इस संबंध में परिजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से तलाश में सहयोग की अपील की है। वायरल वीडियो के अनुसार शाम करीब चार बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

परिजनों ने आमलोगों से अपील की है कि यदि किसी को तरुण के संबंध में जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9304916998 पर सूचना दें।