Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी: घर से 8–10 लाख के जेवर व नकदी उड़े, पुलिस जांच में जुटी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 5, 2026

मधेपुरा:ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी: घर से 8–10 लाख के जेवर व नकदी उड़े, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी: घर से 8–10 लाख के जेवर व नकदी उड़े, पुलिस जांच में जुटी

एनएच-106 किनारे प्रमोद साह के घर को बनाया निशाना

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एनएच-106 स्थित राशि मोटरसाइकिल शोरूम के पश्चिम प्रमोद साह के घर को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

घर खाली देख चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रमोद साह के बेटे सुमन कुमार ने बताया कि उनके भाई राहुल कुमार माता-पिता को डॉक्टर के पास ले गए थे। वहीं सुमन कुमार भी अपनी मनिहारा की दुकान पर जाने से पहले घर में बाहर से ताला लगाकर निकल गए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पीछे के रास्ते घुसे, दरवाजे-ताले तोड़कर की चोरी

दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच जब सुमन कुमार घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और घर के पीछे जाकर देखा। वहां आंगन का टीन गेट टूटा हुआ था, बरामदे का लकड़ी का दरवाजा उखड़ा हुआ था और बेडरूम का दरवाजा खुला पड़ा था।
चोरों ने घर में रखे गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उड़ा लिए।

112 पर सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना सुमन कुमार ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच-पड़ताल की। इसके बाद सुमन कुमार ने ग्वालपाड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी संतोष कुमार को लिखित जानकारी दी।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई उपेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गृहस्वामी राहुल कुमार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।