Kosi Live-कोशी लाइव किशनगंज के बहादुरगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 महिला समेत 8 गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 1, 2026

किशनगंज के बहादुरगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 महिला समेत 8 गिरफ्तार

बहादुरगंज (किशनगंज)। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बुधवार की शाम सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान तीन महिला समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व मे जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा बुधवार की देर रात छापामारी शुरू की गई। पुलिस की छापामारी के साथ ही रेड लाइट एरिया में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त लोग इधर-उधर भागने लगे।

भागने के क्रम में पुलिस ने पांच पुरुष और तीन महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेजा गया है।

पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस अधीक्षक को प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में अवैध तरीके से देह व्यापार धंधे की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर किशनगंज पुलिस उपाधिक्षक के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन कर धावा बोला गया। छापामारी के दौरान रेड लाइट एरिया के देह व्यापार के विभिन्न ठिकानों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

मामले में पौआखाली थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी रसिया निवासी उमेश कुमार (19) एवं राम कुमार (18), नटुआपाड़ा बहादुरगंज निवासी गफ्फार आलम(56), पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद निवासी अकाली शेख (35) तथा आमबाड़ी बहादुरगंज निवासी सरकूल आलम (25) और संचालिका मनु आरा (40 वर्ष) के साथ अन्य दो महिलाओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्रभारी थाना अध्यक्ष बहादुरगंज मो. दिलशाद ने बताया की पकड़े गए सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए जेल भेजा गया है, साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।