Kosi Live-कोशी लाइव टी20 वर्ल्ड कप विजेता ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 15, 2026

टी20 वर्ल्ड कप विजेता ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा

टी20 वर्ल्ड कप विजेता ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और शानदार बल्लेबाज को विश्व कप जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया है।

बिहार के लाल ईशान किशन ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ भारतीय टीम को मजबूती दी, बल्कि पूरे बिहार का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। राज्य सरकार की ओर से उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट क्रिकेट करियर और देश के लिए किए गए योगदान के प्रति सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बिहार के युवाओं को प्रेरित करने का काम किया है।

राज्य सरकार ने कहा कि ईशान किशन आगे भी इसी तरह देश और बिहार का नाम गौरवान्वित करते रहें, यही कामना है।