खगड़िया जिले के चौथम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने वाहन से कुल 1450 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महेशखूंट से सहरसा की ओर एक वाहन में कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एएसआई अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पिपरा के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध चार चक्का वाहन पुलिस को देखकर तेजी से सोनवर्षा घाट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे वाहन को रोकने के लिए डुमरी पुलिस की मदद से रास्ते में बेरिकेटिंग भी लगाई गई, लेकिन चालक ने बेरिकेटिंग देखकर वाहन को वापस मोड़ लिया और दूसरी दिशा में भागने लगा।
पुलिस के लगातार पीछा करने के दौरान कैथी स्थित एक चिमनी के समीप चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप छिपाकर रखा गया था।
जब्त वाहन को थाना लाकर गिनती की गई, जिसमें कुल 1450 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा