छोटू मिश्रा हत्याकांड का आरोपी तुषार त्रिवेदी ने सहरसा कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस रिमांड की तैयारी
लगातार दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण
सहरसा पुलिस की लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के दबाव में छोटू मिश्रा हत्याकांड के वांछित अभियुक्त तुषार कुमार उर्फ तुषार त्रिवेदी ने माननीय न्यायालय सहरसा में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उसे आवश्यक पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुट गई है।
एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में वांछित, फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस की सख्ती बढ़ने पर आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया।
इस कांड में था वांछित
आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त तुषार कुमार उर्फ तुषार त्रिवेदी, पिता मिथलेश त्रिवेदी, निवासी तिवारी टोला वार्ड संख्या-32, थाना सदर, जिला सहरसा का रहने वाला है। वह सदर थाना कांड संख्या 278/2026, दिनांक 15.03.2026, धारा 25(1-बी)ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट में वांछित था। यह मामला छोटू मिश्रा हत्याकांड से जुड़ा बताया जा रहा है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार तुषार त्रिवेदी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें निम्न मामले दर्ज हैं—
-
सदर थाना कांड संख्या 187/2022
दिनांक 05.03.2022
धारा 341, 307, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट -
सदर थाना कांड संख्या 278/2026
दिनांक 15.03.2026
धारा 25(1-बी)ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट -
सदर थाना कांड संख्या 273/2026
दिनांक 14.03.2026
धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस
रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्याकांड और उससे जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।