Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:वैशाली एक्सप्रेस से 79.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, सहरसा रेल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 14, 2026

SAHARSA NEWS:वैशाली एक्सप्रेस से 79.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, सहरसा रेल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वैशाली एक्सप्रेस से 79.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, सहरसा रेल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोशी लाइव | सहरसा

सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेल थाना पुलिस ने वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 13 अप्रैल 2026 को की गई। पुलिस ने ट्रेन की सामान्य बोगी में लावारिस हालत में पड़े कई बैगों से कुल 79.5 लीटर शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को कुल 10 पिट्ठू बैग मिले, जिनमें Royal Stage ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 76 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी, जिससे कुल मात्रा 57 लीटर आंकी गई।

इसके अलावा, तीन अन्य पिट्ठू बैग और एक छोटा ट्रॉली बैग से Blunder Pride ब्रांड की 30 बोतलें बरामद की गईं। इनकी कुल मात्रा 22.5 लीटर बताई जा रही है।

इस तरह रेल थाना पुलिस ने कुल 79.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। सभी बैग ट्रेन में लावारिस हालत में पड़े थे, जिससे शराब तस्करी की आशंका जताई जा रही है।

रेल थाना सहरसा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरे माल को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक दामोदर प्रसाद के लिखित आवेदन पर रेल थाना सहरसा में कांड संख्या 15/26 दर्ज किया गया है।

यह मामला बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(अ) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किसके द्वारा लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

रेल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।